Wednesday, September 4, 2019

'हर कोई पूछता है मिताली राज शादी कब करेगी?'

अंतरराष्ट्रीय टी20 से संन्यास लेने की घोषणा के साथ ही मिताली ने कहा, "मैंने 2006 से भारत का टी20 में प्रतिनिधित्व किया है और अब मैं संन्यास लेना चाहती हूं ताकि 2021 के वर्ल्ड कप पर फ़ोकस कर सकूं. देश के लिए वनडे का वर्ल्ड कप जीतना मेरा सपना है और मैं इसके लिए अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करना चाहती हूं. मैं बीसीसीआई को मुझे लगातार सपोर्ट करने के लिए धन्यवाद देती हूं और भारतीय टी20 टीम को दक्षिण अफ़्रीका के साथ आगामी घरेलू सिरीज़ के लिए शुभकामना देती हूं."
24 सितंबर से सूरत में दक्षिण अफ़्रीका के ख़िलाफ़ पांच टी20 और बड़ौदा में तीन एकदिवसीय मैचों की सिरीज़ शुरू हो रही है और 27 अगस्त को मिताली ने कहा था कि वे चयन के लिए उपलब्ध हैं.
चयनकर्ता मुंबई में 5 सितंबर को टीम का चयन कर
बीते वर्ष वर्ल्ड टी20 में मिताली राज और टीम के कोच रोमेश पवार के बीच एक मतभेद हुआ जो बंद दरवाज़ों से निकल कर ख़बरों में बहुत उछला.
टी20 महिला वर्ल्ड कप में पाकिस्तान और आयरलैंड के ख़िलाफ़ अर्धशतक लगाने के बावजूद मिताली को पहले ऑस्ट्रेलिया के ख़िलाफ़ और फिर सेमीफ़ाइनल में इंग्लैंड के ख़िलाफ़ अंतिम एकादश में शामिल नहीं किया गया और टीम सेमीफ़ाइनल में हार कर वर्ल्ड कप से बाहर हो गई थी.
दरअसल तब यह बात सामने आयी थी कि मिताली पारी की शुरुआत करना चाहती थीं जबकि टीम मैनेजमेंट उन्हें मध्यक्रम में उतारना चाहता था. यह भी तर्क दिया जा रहा था कि 36 वर्षीय मिताली राज टी-20 जैसा फॉर्मेट खेलने के लिए उतनी सक्षम नहीं हैं, वह पॉवरप्ले में कई डॉट-बॉल्स देतीं हैं.
हालांकि, समय के साथ यह मामला शांत हुआ और इंग्लैंड और न्यूज़ीलैंड के ख़िलाफ़ बीते दो सिरीज़ में मिताली को टीम में शामिल किया गया. लेकिन भारतीय टीम इन दोनों टीमों के ख़िलाफ़ सभी छह मैच हार गई.
मिताली अपना आखिरी टी20 वर्ल्ड कप इसी वर्ष 9 मार्च को गुवाहाटी में इंग्लैंड के ख़िलाफ़ खेलीं. जिसमें उन्होंने 32 गेंदों पर नाबाद 30 रन बनाए.
ने के लिए बैठक करने वाले हैं. लेकिन उससे पहले ही मि
31 जुलाई 2019 को जारी आईसीसी रैंकिंग के मुताबिक 622 अंकों के साथ मिताली खिसक कर 11वें पायदान पर पहुंच गई हैं. मिताली दिसंबर में 37 की हो जाएंगी.
दूसरी तरफ फ़रवरी 2020 में अगला टी20 वर्ल्ड कप होने में महज छह महीने रह गए हैं. वहीं बीते महीने ही उन्होंने दक्षिण अफ़्रीका के ख़िलाफ़ आगामी सिरीज़ के लिए खुद को उपलब्ध बताया था.
तब उनसे सवाल यह सवाल भी पूछा गया था कि क्रिकेट के इस छोटे फॉर्मेट में उनका प्लान क्या है.
इस पर मिताली ने कहा था कि, "सामान्य तौर पर मैं एक बार में एक ही सिरीज़ पर ध्यान दे रही हूं और इस वक्त टी20 वर्ल्ड कप के बारे में नहीं सोच रही. हां, मैं निश्चित रूप से अगले महीने होने वाले सिरीज़ के लिए उपलब्ध हूं."
अब जबकि मिताली ने टी20 से संन्यास का फ़ैसला ले लिया है तो इस पर सोशल मीडिया पर भी कई प्रतिक्रियाएं आईं.
एक यूजर ने लिखा, "मैं मिताली के संन्यास लेने की ख़बर से बहुत दुखी हूं."
ताली ने अपने संन्यास की घोषणा कर दी.